Vivo Nex: पॉप अप सेल्फी कैमरा वाले इस फोन की कीमत लॉन्च से पहले लीक
Vivo nex s की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा माना जा रहा है। फोन में पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेल्फी लेते समय ऊपर की ओर निकलता है, सेल्फी लेने के बाद यह दोबारा अंदर चला जाता है। इतना ही नहीं फोन का दूसरा हाईलाइट इसका फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। इस फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो जल्द ही भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo Nex S लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी 19 जुलाई को इंडिया इवेंट में इसे पेश करेगी। लेकिन लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत लीक हो गई है। इसी बीच एक एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। जिसमें माई स्मार्ट प्राइस अमेजन के स्कीनशॉट में वीवो नेक्स की कीमत लिखी हुई है। इस स्क्रीनशॉट में फोन की कीमत 48,990 रुपये बताई गई है। फोन के लिए प्री बुकिंग 19 जुलाई से शुरू होगी।
Vivo Nex S स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जो 12 और 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सलका फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित कंपनी के अपने यूजर इंटरफेस Funtouch OS 4.0 पर चलता है और इसकी बैटरी 4,000mAh की है।
इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 19:3:9 का है। इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें 8GB रैम है। फोन दो मेमोरी वेरिएंट्स 128GB और 256GB में उपलब्ध होगा।
EmoticonEmoticon