More Categories

भारत में लॉन्च होने से पहले पॉप कैमरा वाला vivo nex s की कीमत लिक हो गयी

भारत में लॉन्च होने से पहले पॉप कैमरा वाला vivo nex s  की कीमत लिक हो गयी।

टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 12:34 PM IST
Vivo NEX S

वीवो के नए पॉप अप कैमरे वाले फोन vivo nex s की लॉन्चिंग भारत में 19 जुलाई को होने वाली है और उससे ठीक पहले फोन की कीमत लीक हो गई है। पिछले सप्ताह ही कंपनी इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे हैं। 

वीवो नेक्स एस की बिक्री भारत में अमेजॉन से होगी और अमेजॉन की साइट से ही कीमत का खुलासा हुआ है।  बता दें कि वीवो नेक्स एस के साथ वीवो नेक्स ए भी भारत में लॉन्च होने वाला है। 
इन दोनों फोन को पिछले महीने चीन में लॉन्चिंग हुई थी।

फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की बात करें



 तो Vivo Nex S में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रगैन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256GB व  128GB की स्टोरेज मिलेगी।

फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX363 और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा, वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 4000mAh की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी 2.0 और ओटीजी का सपोर्ट मिलेगा। 

 मायस्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक वीवो नेक्स एस की भारत में कीमत 48,990 रुपये होगी और फोन को 19 जुलाई से अमेजॉन से प्री-ऑर्डर दोपहर 1 बजे से किया जा सकेगा। अमेजॉन फोन के साथ 5,000 रुपये का डिस्काउंट भी देगा। इसके अलावा 45,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। साथ ही जियो के यूजर्स को अतिरिक्त डाटा भी दिया जाएगा।


EmoticonEmoticon