More Categories

चार कैमरा वाला Huawei Nova 3i लॉन्च हो गया है।


चार कैमरा वाला Huawei Nova 3i लॉन्च हो गया है।


मुख्य बाते

Huawei Nova 3

हुवावे नोवा 3 की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,600 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। चीन में इस फोन की बिक्री 19 जुलाई से शुरू हो जाएगी। इसे ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और पर्पल रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

इसी फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 2,199 चीनी युआन (करीब 22,500 रुपये) में मिलेगा। इस स्मार्टफोन को घरेलू मार्केट में 10 अगस्त से उपलब्ध कराया जाएगा। फोन ब्लैक, पर्पल और व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा। बता दें कि फोन का एक और वेरिेएंट है जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है

दूसरी तरफ, हुवावे नोवा 3आई की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,400 रुपये) है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल बेचा जाएगा। इसी फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 2,199 चीनी युआन (करीब 22,500 रुपये) में मिलेगा।


स्पेशिफिकेशन





कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हुवावे नोवा 3आई में वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर भी डुअल कैमरा सेटअप ही है। 

यहां पर 24 मेगापिक्सल का एक सेंसर 2 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ जुगलबंदी में है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, यूएसबी 2.0, ग्लोनास और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर Huawei Nova 3i का हिस्सा हैं।

 स्मार्टफोन में  3340 एमएएच की बैटरी है। Nova 3i का डाइमेंशन 157.6x75.2x7.6 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम

डुअल-सिम हुवावे नोवा 3आई आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस पैनल है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 409 पीपीआई की पिक्सल डेनसिटी से लैस है। 

स्मार्टफोन में कंपनी के अपने ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। तीनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आते हैं।





EmoticonEmoticon