Jio Phone के लिए 99 रुपये का नया रीचार्ज पैक, हर दिन मिलेगा 500 एमबी डेटा
नया 99 रुपये वाला जियो रीचार्ज पैक उन ग्राहकों के लिए जिन्हें 49 रुपये वाले पैक में हर महीने मिलने वाला 1 जीबी डेटा कम लगता है और वे हर दिन 1 जीबी डेटा की भी खपत नहीं करते हैं। बता दें कि जियो फोन के लिए उपलब्ध 153 रुपये वाले पैक में यूज़र को हर दिन 1 जीबी डेटा दिया जाता है। 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक में हर दिन 500 एमबी डेटा के साथ 28 दिनों के लिए कुल 300 एसएमएस भी दिए जाएंगे। इसके अलावा वॉयस कॉल की सुविधा भी दी गई है।
। कंपनी का कहना है कि 99 रुपये का जियो फोन रीचार्ज पैक यूज़र के मासिक खर्चे को करीब 50 फीसदी कम कर देगा। इसके अलावा 594 रुपये का रीचार्ज पैक भी लाया गया है जिसमें यूज़र को 6 महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा और वॉयस कॉल मिलता है।
कंपनी का कहना है कि 594 रुपये वाले Jio Phone रीचार्ज पैक की वैधता 6 महीनों की है। इस दौरान ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस और डेटा की सविधा मिलेगी। इस पैक में मुफ्त एसएमएस नहीं मिलेगा।




