More Categories

ड प्रेशर और हर्ट रेट को बताएगा यह फिटनेस बैंड, कीमत 3,499 रुपये

ब्लड प्रेशर और हर्ट रेट को बताएगा यह फिटनेस बैंड, कीमत 3,499 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 04:52 PM IST
Goqii Vital Fitness Band

अगर आप भी किसी अच्छे फिटनेस बैंड की तलाश में हैं तो आपके लिए भारत में Goqii ने अपना नया फिटनेस बैंड विटेल फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिया है। इसकी बिक्री 16 जुलाई से अमेजॉन पर शुरू हो रही प्राइम सेल में होगी। इस फिटनेस बैंड की खासियत यह है कि यह आपके ब्लड प्रेशर से लेकर हर्ट रेट तक की जानकारी देगा। इसकी कीमत 3,499 रुपये है। 


इस बैंड में आपको इनबिल्ट यूएसबी चार्जर मिलेगी और इसकी बैटरी को लेकर 7 दिन का दावा किया गया है। साथ ही यह वाटरप्रूफ भी है। इस बैंड पर आप अलार्म भी सेट कर सकते हैं। कंपनी ने यह भी कहा है कि तीन महीने तक फ्री में ग्राहकों को फिटनेस की कोचिंग दी जाएगी और डॉक्टर्स से सलाह ली जा सकेगी।


इसके साथ खरीदारों को Goqii प्ले फीचर भी मिलेगा जिसकी मदद से यूजर्स Goqii एप पर वीडियो देख सकेंगे। इस फिटनेस बैंड में एक ओएलईडी टचस्क्रीन मिलेगी जिसमें आपको स्टेप्स, दूरी और नींद के बारे में जानकारियां मिलेंगी। इसके अलावा इसमें स्पोर्ट्स मोड भी है जिसका इस्तेमाल आप व्यायाम और साइकिल चलाने के दौरान कर सकेंगे।


EmoticonEmoticon